11HSPO5 मुंबई क्रिकेट संघ ने खातों के फॉरेंसिक ऑडिट को किया खारिज
मुंबई, 11 मार्च (हि.स.)। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शुक्रवार शाम वानखेड़े स्टेडियम में हुई विशेष आम बैठक में एमसीए के पिछले तीन वित्तीय वर्षों के खातों के फोरेंसिक ऑडिट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
खातों के फॉरेंसिक ऑडिट के प्रस्ताव को एमसीए के सदस्यों ने एक गुप्त मतदान में खारिज कर दिया, जिसमें 115 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जबकि 15 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया।
बॉम्बे हाईकोर्ट के दो पर्यवेक्षक, रोहन शाह और सलिल शाह बैठक में मौजूद थे, और अब अपनी रिपोर्ट बॉम्बे हाईकोर्ट को सौंपेंगे। फॉरेंसिक ऑडिट का मामला पिछले साल बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा था।