11HREG50 पुलिस ने दबोचे भैंस चोरी के 5 आरोपित
हरिद्वार, 11 मार्च (हि.स.)। दिन दहाड़े एक मकान से भैंस चोरी कर लेने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने 5 लोगों को धर दबोचा। चोरी में इस्तेमाल बिना नम्बर वाहन (छोटा हाथी) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 3 बीएचईएल निवासी वसीर पुत्र स्व युसूफ ने थाना रानीपुर में तहरीर देते बताया कि उनकी 2 भैंस अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर ली थी। तहरीर पर पुलिस ने शनिवार 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की दो भैंस और घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी बरामद कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों में मोहित निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, लकी निवासी नूर नगर थाना पुरकाजी, दीपक निवासी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर यूपी, अमित निवासी ग्राम लालचंद वाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार और राजन पुत्र इलम चंद निवासी ग्राम लालचंद वाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार के नाम शामिल है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।