07HENT4 आलिया भट्ट को होली खेलने में लगता है डर
होली सेलिब्रेशन को लेकर आलिया कहती हैं कि मुझे अब होली खेलने में डर लगता है। इससे त्वचा खराब हो जाती है लेकिन पहले मैं काफी होली खेलती थीं।
पापा के सारे दोस्त आते थे। फिर घर पर पार्टी होती थी। मस्ती होती थी। हम खूब सारी मिठाइयां खाते थे। खूब गप्पे लड़ाते थे। बहुत मजा आता था। मम्मी हलवा बनाती थी। वह मेरा पसंदीदा आइटम था। अब तो बस घर पर सब साथ बैठकर मजे करते है। खाते-पीते हैं और एंजॉय करते हैं।