ऋषिकेश: दो दिवसीय संगीत समारोह शुरू, दर्शक मंत्रमुग्ध

-भारतीय संस्कृति में संगीत का महत्व, विदेशों में भी आकर्षण बढ़ा: स्वामी चिदानंद मुनि

ऋषिकेश, 15 नवम्बर (हि.स.)। पंडित चंद्र प्रकाश मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा परमार्थ निकेतन में आयोजित दो दिवसीय इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एवं डांस संगीत समारोह का शुभारंभ स्वामी चिदानंद सरस्वती और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

समारोह के उद्घाटन के उपरांत स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भारतीय संगीत का काफी महत्व है, इसके प्रति विदेश में भी आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 84 कुटी में बैठकर बीटल्स ने भी भावातीत 14 गीतों की रचना की और उसके परिणाम स्वरूप देश ही नहीं दुनिया में बीटल्स के भारतीय संगीत के प्रति आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के निकेश मालिक और नीलेश मलिक ने कहा कि उनके ट्रस्ट का कार्यक्रम कर मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के कलाकार एवं देश विदेश से आए हुए कलाकारों को एक मंच पर कलाओं का आदान-प्रदान करना है।

संगीत समारोह में डॉ. विकास फोडोनी (शास्त्रीय गायन), उत्तराखंड गुरु, सिलारी लेंका, नीलेश एवं निकेश कुमार मलिक कैल्सिकल गायन (मल्लिक भाई) दिल्ली पं. भेरूलाल झंवर, संतोष कुमार (तबला) महाराष्ट्र, पं. सोमनाथ निर्मल (पखावज) महाराष्ट्र, सुश्री लक्ष्मी कुमारी कैल्सिकल वोकल, उत्तराखंड, शिवानन्द (तबला) ऋषिकेश,कृपा राम जोशी (तानपुरा), ऋषिकेश, ऋषिकेश कुमार मल्लिक (तानपुरा) दिल्ली आदि ने प्रस्तुति दी।