04HREG133 गोविन्द घाट पर रासेयो इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार, 04 नवंबर (हि.स.)। सरकार एवं जिला समन्वयक के निर्देशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवियों द्वारा गंगा सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत गोविन्द घाट पर जाकर स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया।
यह कार्यक्रम प्रेमनगर आश्रम के निकट घाट से प्रारम्भ हुआ। रासेयो की स्वयंसेविकाओं ने गोविन्द घाट को स्वच्छ कर घाट के आसपास के निवासियों को सिंग यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने के बारे में जागरूक कर कूड़ा निस्तारण किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ कर शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि उतरन प्रथा का विरोध करें, जिसके अन्तर्गत पर्यटक आगन्तुक घाटों पर अपनी वस्तुयें, पहनें हुए पुराने कपड़े, आदि घाट पर त्यागकर चलें जाते हैं, उनकों माँ गंगा में कदापि भी विसर्जित नहीं करें।
कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. सुषमा नयाल ने छात्राओं को रमणीय एवं स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु छात्राओं की भूमिका की सक्रियता के महत्व के बारे में समझाया।
इस अवसर पर प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. वन्दना सिंह, कु. शाहिन, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, पायल, अर्चना, भारती, निशी, मुस्कान, प्रीति गुप्ता आदि ने श्रमदान कार्य में अपनी उपस्थित दर्ज की।