हरिद्वार, 11 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पावन पर्व पर कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने बैरागी कैंप झुग्गी-झोपडिय़ां में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया।
इस दौरान सामाजिक संस्था ने बैरागी कैंप क्षेत्र में मिट्टी के दीपक व बच्चों को मिठाई एवं उपहार दिए गए। इस दौरान कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संस्थापक वैशाली शर्मा ने कहा कि जिस तरह सूर्य के प्रकाश की रोशनी से पूरा देश जगमगा उठता है, उसी तरह हमें दीपावली के इस त्योहार पर दीपक की रोशनी से पुरे देश को रोशन करना है। कोई भी घर ऐसा ना रहे जो की खुशियों के इस त्योहार से वंचित रहे।
संस्था की सदस्य मनिका खत्री ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म की आस्था का सबसे बड़ा त्योहार है दीपावली का मतलब अंधकार से प्रकाश की ओर जाना, इसी उद्देश्य से कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से बच्चों के बीच जाकर उन्हें दीपक बांटे गए मिठाई बाटी गई ताकि वह बच्चे भी इस दीपावली के त्योहार पर उतने ही खुश रहे जीतने की और बच्चे खुशियां मनाते हैं।
इस मोके पर वैशाली शर्मा, नीरज सिरोही, शेफाली अरोरा, आशा रानी, आरुष खत्री, मनिका खत्री, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार पाल, शालिनी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।