जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

हरिद्वार, 15 नवंबर (हि.स.)। जमीन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को गिरोह बनाकर ठगने व लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बहादराबाद क्षेत्र में धोखाधड़ी कर ठगने वालों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। गैंग बनाकर जमीन बेचने, खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना बहादराबाद के बहादुरपुर सैनी निवासी नरेश कुमार (50 वर्ष) और सुरेश कुमार (50 वर्ष) विरुद्ध थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आराेपितों को बहादराबद क्षेत्र से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।