अयोध्या : तीर्थक्षेत्रपुरम में सोलर लगने का कार्य पूजन के साथ शुरू, बन रही है टेंट सिटी

अयोध्या, 07 नवम्बर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तीर्थक्षेत्रपुरम बाग विजेसर में बन रहे टेंट सिटी में ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय और नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में सोलर लगने का कार्य पूजन अर्चन करके मंगलवार को किया गया।

इस अवसर पर चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है ,जिसमें भक्तों के लिए टेंट सिटी बनायी जा रही है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्य भगवान ही प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भगवान श्री राम सूर्यवंश के थे। इसलिए अयोध्या प्राकृतिक सोलर ऊर्जा से आच्छादित हो यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आने वाले भक्त रहेंगे तो सबसे पहले यहां टेंट सिटी स्थापित हो रही है।

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा है अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो उसी में यह पहला कदम रखा गया है जहां सोलर पैनल का पूजन करके उद्घाटन किया गया और धीरे-धीरे पूरी अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा नगर निगम भी इसमें अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या धाम को सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगाने की योजना तैयार मूर्त रूप लेने जा रही है। अयोध्या के 131 मठ मंदिरों व सभी वार्डों में 1500 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।

यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि दिल्ली की कम्पनी के.एल.के को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या धाम के रामसेवक पुरम, भरत आश्रम, राम धाम आश्रम, 11 मुखी हनुमान मंदिर, श्याम सदन, मौनी माझा आश्रम, जगन्नाथ मंदिर, राम कचहरी मंदिर, करुणा निधान भवन, कनक भवन, वेद मंदिर, सद्गुरू सदन, हनुमंत निवास, बधाई भवन, बड़ी कुटी प्रमोद वन, विअहुती भवन, रामायणी जी कुटिया, पागल दास जी मृदंग आश्रम, सीता निवास प्रमोदवन, हनुमानगढ़, कनक महल, जानकी घाट, परमहंस आश्रम, लोटनी भवानी मंदिर तुलसी नगर, बाटी बाबा आश्रम, श्री राम दूत आश्रम, राम वल्लभा कुंज जानकी घाट सहित 131 मठ मंदिरों व वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के पूजन पंडित दुर्गा प्रसाद के पौरोहितय में यजमान के रूप क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र , ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, प्रोफेसर वी. एन. अरोड़ा, अपर नगर आयुक्त शशि शेखर,ट्रस्ट निर्माण प्रभारी गोपाल , पार्षद विनय जायसवाल, अनुज दास, श्रीनिवास शास्त्री,पूर्व सभासद रमेश राना, अजय आजाद, अनिकेत यादव, रामप्रकाश मौर्य, संगठन मंत्री अंकुर, सुल्तान अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।