औरैया, 07 नवम्बर (हि.स.)। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ख़ानपुर फफूंद में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव ख़ानपुर फफूंद निवासी प्रकाश चन्द्र(35) उर्फ छोटे पुत्र दयाराम सक्सेना गांव में ही रोड के किनारे एक मकान व दुकान किराए पर लिए है। प्रकाश चन्द्र की पत्नी हेमलता मकान के बहार किराने की दुकान किये हैं। तथा प्रकाश चन्द्र ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की तरह प्रकाश चन्द्र ऑटो चलाने गया। मंगलवार की शाम में वह दारू पीकर घर आया और गाली गलौज करने लगा। जब पत्नी ने विरोध किया तो दुकान का शटर बन्द करके रस्सी से पंखा के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब पत्नी ने देखा तो रोने लगी, चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गये। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। जिन्होंने जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।