14HREG64 इजराइल में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए स्वामी चिदानंद मुनि ने गंगोत्री धाम में की प्रार्थना
-इजराइल में युद्ध समाप्त हो और विश्व में शांति लौटे के लिए गंगोत्री धाम में यज्ञ
उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। इजराइल युद्ध में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए उत्तरकाशी एवं गंगोत्री धाम में प्रार्थना की गई है।
शनिवार को उत्तरकाशी एवं विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज और साध्वी भगवती सरस्वती ने गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रों के साथ इजराइल में हुए आतंकी हमलों में मारे गये निर्दोष लोगों की आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की। बाद में गंगोत्री धाम पहुंचे स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती महाराज ने इजराइल में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इजराइल पर चरमपंथी हमास की ओर से आतंकी हमला किया गया।
इस हमले में निर्दोष लोगों की निर्ममता के साथ हत्याएं की गईं। बूढ़े, बच्चों और महिलाओं को नहीं बख्शा गया। दरिंदगी की सारी हदें आतंकियों ने पार कर दीं। उन्होंने गंगा मैया से प्रार्थना की है कि भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम के सूत्र से विश्व को एक परिवार माना है। उन्होंने प्रार्थना की है कि जल्द के युद्ध खत्म हो और विश्व में शांति लौटे।
साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि हमास के आतंकियों ने निर्दयतापूर्वक महिलाओं के साथ दुराचार कर उनके शरीर के टुकड़े किए, यह घोर निंदनीय है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा इजराइली पर्यटक भी शामिल हुए। सभी ने गंगोत्री धाम में पुष्पांजलि अर्पित इजराइल में मारे गए सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान देश- विदेश आये श्रद्धालुओं सैकड़ों तीर्थयात्री शामिल थे। दूसरी ओर उत्तरकाशी स्थित मणिकर्णिका घाट पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री के द्वारा विभिन्न धार्मिक सगठन के साथ मिलकर इजराइल में शहीदों के लिए व आतंकवाद हमले में निर्दोष लोगों की शांति के लिए पिंडदान तर्पण किया गया।
इस मौके पर मुकेश भट्ट ,दुर्गेश खंडूरी , आशीष भट्ट ,गौरव शिवाय,अजय बडोला, रमेश मिश्रा ,इंदु ,शेखर नौटियाल, सुशीलल शर्मा, दिनेश, नरेश जोशी अंकित ,सुनील सेमवाल ,साहब सिंह, अभिषेक नेगी, प्रदीप पंवार सहित अन्य रहे साथ ही गायत्री परिवार के हिंदू मंच के सदस्य शामिल थे।