दुर्गा उत्सव समितियां पंडालों में लगाये कैमरे, रखें अग्निशमन यंत्र

12HREG106 दुर्गा उत्सव समितियां पंडालों में लगाये कैमरे, रखें अग्निशमन यंत्र

झांसी,12 अक्टूबर(हि. स्.)। दुर्गा उत्सव महासमिति ने समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड यंत्र भी रखें। महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से बारी-बारी मिलकर प्रशासन की गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी।

एक स्थानीय होटल में हुई पत्रकार वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल परिसर में जुआ, मादक पदार्थ का सेवन अन्य गतिविधियां होने पर दुर्गा उत्सव महासमिति व जिला प्रशासन अगले वर्ष उस समिति को रजिस्टर्ड नहीं करेगा और न ही उसको प्रतिमा की स्थापना करने की अनुमति दी जाएगी। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे 9 दिन तक अनिवार्य रूप से लगाये जायें। समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा, जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेगी। समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में फायर ब्रिगेड यंत्र जरूर रखें। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया कि डीजे मानक अनुसार ही बजे, 80 डिसमिल से ज्यादा तेज आवाज में गाने बजने पर प्रशासन उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी गोकुल दुबे,अरविंद वशिष्ठ ,संतोष साहू ,अमर सिद्ध ,अमित चिरवरिया, मुकेश अग्रवाल, पार्षद राहुल कुशवाहा, आलोक चतुवेर्दी, राजेश विरथरे, पार्षद संजीव गुप्ता, अतुल किल्पन, एडवोकेट अजय मिश्रा, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पार्षद मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, पवन गुप्ता, जयदीप खरे, एडवोकेट समीर तिवारी ,प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी ,अतुल मिश्रा ,एडवोकेट नरेंद्र अग्रवाल, विकास अवस्थी सूर्यप्रकाश अग्रवाल,पुरुकेश अमरया, एडवोकेट हेमंत राव मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र रायकवार , राहुल साहू, संजीव अग्रवाल लाला, अमन मिश्रा अतुल मिश्रा मार्तंड स्वामी, पहलाद साहू, राकेश त्रिपाठी, मुकेश सिंघल, कुलदीप सिंघल , राहुल साहू ,सचिन पटवा, प्रभात शर्मा, पंकज नोटा मिश्रा,मंजुल रोहित आदि उपस्थित रहे।