लक्सर पालिका में निर्माण कार्यों की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

12HREG120 लक्सर पालिका में निर्माण कार्यों की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

हरिद्वार,12 अक्टूबर (हि. स.)। नगर पालिका लक्सर के कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धांधली और वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए शहरी विकास मंत्रालय से जांच टीम लक्सर पहुंची और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जांच टीम का नेतृत्व जितेंद्र सिंह भदौरिया कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा।

दूसरी ओर रितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सभासदों का कहना है कि क्षेत्र में बेंच निर्माण कार्य के लिए ठेका दिया गया था, किंतु बेंच लगने से पूर्व कार्य का भुगतान कर दिया गया।

सभासदों का कहना है कि कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य दिखाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। लक्सर नगर पालिका में अध्यक्ष तथा सभासदों के बीच कशमकश जारी है। स्वतंत्रता दिवस पर लगाए गए शुभकामना फ्लेक्स को लेकर उपजे विवाद में नगर पालिका अध्यक्ष को बैकफुट पर जाना पड़ा था और फ्लैक्स पर सभी सभासदों के फोटो लगाने पड़े थे।