13HREG224 बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल
नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मल्लीताल कमेटी लाइन क्षेत्र में बाइक चालक ने एक वृद्धा को जोर से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर मल्लीताल कमेटी लाइन क्षेत्र में 65 वर्षीय उमा देवी अपने घर के समीप सड़क से गुजर रही थीं, तभी मेट्रोपोल की ओर से आ रहे एक टैक्सी बाइक चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे उमा देवी और चालक दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये। चिकित्सक डॉ. देवाशीष नैनवाल ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसलिए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक चालक के पैर में चार टांके लगे हैं।