बीएचयू में संगोष्ठी सह कार्यशाला 13 से,प्रोक्टोलॉजी बाई लेजर एण्ड क्षारसूत्र थेरेपी पर चर्चा होगी

12HREG103 बीएचयू में संगोष्ठी सह कार्यशाला 13 से,प्रोक्टोलॉजी बाई लेजर एण्ड क्षारसूत्र थेरेपी पर चर्चा होगी

वाराणसी,12 अक्टूबर (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, आयुर्वेद संकाय में शल्य तन्त्र विभाग की ओर से दो दिवसीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार 13 अक्टूबर से किया गया है। ‘‘प्रोक्टोलॉजी बाई लेजर एण्ड क्षारसूत्र थेरेपी’’ विषय पर लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन कार्यशाला में विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन शाम 5.30 बजे सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के एनआरसी बिल्डिंग स्थित पी.एस. शंकरन हाल में होगा। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि,आयुर्वेद संकाय के पूर्व डीन प्रो. एम.साहू विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. पी.के. गोस्वामी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में लेजर एवं क्षारसूत्र विधि का जीवंत प्रदर्शन (लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन) किया जायेगा।