12HREG99 नैनीताल के सादात मलिक रहे ‘इंडियाज टॉप मॉडल-2023’ के उपविजेता
नैनीताल, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल के मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र के रहने वाले युवा सादात मलिक ने ‘इंडियाज टॉप मॉडल-2023’ प्रतियोगिता में उप विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया है। शो की जज जीटीवी के धारावाहिक भाग्यलक्ष्मी की कलाकार मुनीरआ कुदरत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
सादात नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज और सेंट जेवियर के छात्र रहे हैं। वर्तमान में वह मुंबई में एक शूट कंपनी में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने मुंबई में आयोजित मॉडल आईकॉन ऑफ इंडिया में बेस्ट हेयर स्टाइल का पुरस्कार प्राप्त किया था। उनके पिता बॉबी मालिक भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जबकि माता रक्षंदा ग्रहणी और बहन हमीरा राजस्थान के एक टीवी चैनल में समाचार प्रस्तोता हैं।