13HREG304 रोटरी क्लब ने बालिकाओं को बांटीं निशुल्क साइकिलें
हरिद्वार,13 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब रानीपुर ने उपनगर कनखल स्थित श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की 52 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब रानीपुर के अध्यक्ष विनीत जालान ने कहा कि रोटरी क्लब रानीपुर सामाजिक सरोकारों को पूरी तरह से निभा रहा है। उसी के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह समारोह में जरूरतमंद बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रोटरी क्लब रानीपुर मानव सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रानीपुर का सामाजिक कार्यों में गरिमापूर्ण स्थान है। रोटरी क्लब के सचिव डॉक्टर विमल कुमार ने क्लब के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
समारोह में रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनमोहन चोपड़ा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव भल्ला, रोटरी क्लब रानीपुर के हरिद्वार जनपद के असिस्टेंट गवर्नर आशीष सपरा ने भी अपने विचार रखें। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने रोटरी क्लब रानीपुर का आभार जताया और उनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
इस अवसर पर सागर मनचंदा, संजय वर्मा, प्रदीप कुमार, गगन कुमार मेहता, नवनीत कौशिक, श्रीमती वर्षा चोपड़ा,श्रीमती श्वेता जालान, रीमा भल्ला, एकम्स को-चैयरमैन अर्चना जैन, अपर्णा कुमार,ललित बत्रा,वरिष्ठ शिक्षक दीपक मिश्रा, राजीव पंत,कॉलेज की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष डॉ प्रदीप जोशी,मनोज खन्ना आदि उपस्थित थे।