15 सेतुओं और दर्जनों मार्गोँं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

11HREG112 15 सेतुओं और दर्जनों मार्गोँं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून, 11 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिथौरागढ़ के आगमन पर कई मार्गों और सेतुओं का लोकार्पण होना है।

प्रधानमंत्री मोदी जिन मार्गों का लोकार्पण करेंगे, उनमें स्टेज-2 (डामरीकरण) के 70 मार्ग शमिल हैं। इनकी लंबाई 514.71 मीटर तथा लागत 282.65 करोड़ है। इनका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसम्बर 2021 को किया था। इन मार्गों में द्वाराहाट ब्लाक, हवल बाग ब्लाक, सल्ट की चार सड़कें तथा स्यालदे की चार सड़कें, ताकुला की एक, गरुड़ की एक, कपकोट की दो, गैरसैंण की तीन, घाट की दो आदि के नाम शामिल हैं। जिन सेतुओं का प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे उनमें 15 सेतु हैं जिनकी लागत 32.17 करोड़ है और इनका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने 25 दिसम्बर 2021 में किया था।