12HREG100 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 16 मेधावी-जरूरतमंद बालिकाओं को भेंट की उनकी 7 वर्ष की स्कूल फीस
नैनीताल, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब नैनीताल ने स्थानीय बोट हाउस क्लब में ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर नगर के विद्यालयों में पढ़ने वाली 16 जरूरतमंद छात्राओं को उनके विद्यालय की कक्षा 6 से कक्षा 12 यानी 7 वर्ष तक की पूरी फीस की धनराशि भेंट की गयी। साथ ही 16 जरूरतमंद मेधावी छात्राओं की 7 वर्ष की पढ़ाई के सालाना खर्चे की धनराशि मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दीवान सिंह रावत के कर कमलों से प्रदान की गई।
इस अवसर पर डीएसबी परिसर की निदेशक डॉ.नीता बोरा शर्मा, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका डॉ. रेणु बिष्ट, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य आनंद, जानकी, बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य नीता व्यास, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना, साहिल, डॉ. मनोज बिष्ट व राकेश भट्ट उपस्थित रहे और सेंट मेरी कॉन्वेंट की इंटरेक्ट छात्राएं भी उपस्थित रहीं।