13HREG134 शहजार होम्स का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
हरिद्वार, 13अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ नागरिकों की राष्ट्रीय संस्था शहज़ार होम्स (शीतल छाया) की हरिद्वार शाखा के तत्वावधान में 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 115 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के समापन दिवस पर शहजार होम्स के डायरेक्टर सुरेश पालगे ने हरिद्वार सहित अन्य केंद्रों पर चल रही गतिविधियों की चर्चा की। अमृता अस्पताल फरीदाबाद से आए डॉक्टर संजय रैना ने वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव एवं उपचार पर प्रकाश डाला।
माधव बाग महाराष्ट्र के श्री मिलन सरदार ने छोटे-छोटे कारगर सुझाव दिए, जिससे बढ़ती उम्र की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। लखनऊ से आई डॉक्टर इंदु सुभाष ने सामाजिक सुरक्षा अधिकार और कानूनी सहायता पर चलने वाले प्रयासों को उदाहरण देकर बताया। संस्था के डायरेक्टर सर्वेश गुप्ता ने किस तरह कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस विषय पर विस्तार से बताया। चैतन्य उपाध्याय ने हेल्प एज इंडिया के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।