12HREG261 अशोकनगर: लोकायुक्त ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा
अशोकनगर,12 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में एक लम्बे अर्से बाद लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के मामले में छापामार कार्रवाई की है। जिले के बहादुरपुर कस्बे में पदस्थ पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को मुंगावली में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी अनुसार बताया गया कि बहादुरपुर कस्बे में पदस्थ पटवारी राजेश श्रीवास्तव द्वारा नानोटी गांव के किसान से 2 बीघा खेत की जमीन के नामांतरण के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। उक्त शिकायत पर लोकायुक्त ग्वालियर की 15 सदस्यी टीम के द्वारा उक्त पटवारी के मुंगावली स्थित सरकारी क्वाटर पर पहुंचकर पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जिले में एक लम्बे अर्से बाद लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के मामले में छापामार कार्रवाई की है। इसके पूर्व के जिले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत तथा घोटालों के करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो कि न्यायालय में विचाराधीन हैं।