दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार को पंहुचेगी धर्मशाला

12HSPO12 दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार को पंहुचेगी धर्मशाला

धर्मशाला, 12 अक्टूबर (हि.स.)। आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में के 17 अक्टूबर को खेले जाने वाले लीग मैच में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी धर्मशाला पंहुच जाऐंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी टीम शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे लखनउ से सीधा कांगड़ा एयरपोर्ट पंहुचेगी। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीम सीधा धर्मशाला के कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होगी।

गौरतलब है कि इस मैच के लिए नीदरलैंड की टीम बीते दिन बुधवार को ही धर्मशाला पहुंच चुकी है। नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी 17 अक्टूबर को धर्मशाला में लीग मैच का मुकाबला होना है। धर्मशाला को विश्व क्रिकेट कप के पांच मैचों की मिली मेजबानी के तहत यह तीसरा मैच होगा।

इससे पूर्व बीते सात अक्टूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान तथा 10 अक्टूबर को बांग्लादेश और इंगलैंड के बीच मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके बाद धर्मशाला में 22 अक्टूर को भारत न्यूजीलैंड की टीम के साथ यहां पर मुकाबला खेलेगी जिसका क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मैच दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। वहीं 28 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच बड़ा मुकाबला होना है।