12HREG98 जयप्रकाश नारायण विश्व के विलक्षण व्यक्तित्व: प्रवीण त्यागी
देहरादून, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। डालनवाला में एमडीडीए कालोनी के सामूहिक केंद्र में जिला सर्वोदय मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जय प्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि की गई ।
डा. इन्दु शुक्ल,अध्यक्ष,डॉक्टर अवनीत कुमार घिल्डियाल,मुख्य अतिथि,डॉक्टर योगेश धस्माना,मुख्य वक्ता,प्रवीण त्यागी आयोजक,हरवीर सिंह कुशवाहा,कुसुम रावत,जिला मंत्री,सर्वोदय मंडल,सुरेंद्र सिंह सजवाण,अतुल शर्मा,प्रेम लता मौर्य,नीरू शर्मा,राम चन्द्र यादव,राजेश सकलानी,राजेंद्र प्रसाद,चन्द्र नाथ मिश्र,लाखी राम विजल्वाण,देवेन्द्र सिंह,मानवेन्द्र प्रताप सिंह,विजय शंकर शुक्ल,रश्मि पैन्यूली,मंत्री आदि वक्ताओं ने संबोधित कर उनके विचारों सिद्धांतों पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने लोगों को का आह्वान करके कहा कि ऐसी सांप्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने की आवश्यकता है जो लोगों को बांटने की कोशिश कर समाज में नफरत का जहर फैला रही है । उन्होंने कहा कि हमें लोकनायक जयप्रकाश नारायण नारायण के सिद्धांतों का अनुसरण कर राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति में भागीदारी निभानी चाहिए ।