13HREG33 हिमालयीय विश्वविद्यालय डोईवाला का मेगा योगा महोत्सव शुरू
-मेगा योगा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक 108 जल नेती एवं 108 नस्य कर्म किया
ऋषिकेश, 13 अक्टूबर (हि.स.)। हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग तथा हिमालयीय विश्वविद्यालय डोईवाला के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा योगा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप में 108 जल नेती एवं 108 नस्य कर्म किया गया।
आगामी 10 नवंबर को आयोजित होने वाले 8वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरि जयंती) के अवसर पर एक माह तक चलने वाले प्रवेशक कार्यक्रम शुरू हो गए। इस अवसर पर जल नेती एवम् नस्य कर्म के लाभों के बारे में पंचकर्म विभाग प्रभारी डॉ गजानंद व डॉ विपिन भट्ट ने बताया। इस अवसर पर स्वस्थवृत एवं योग विभाग से डॉ आशीष डोभाल, प्राकृतिक चिकित्सा विभाग से डॉ भारती उपस्थित रहीं। स्वस्थवृत एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ निशांत राय जैन ने अवगत कराया कि इस कार्यक्रम के क्रम में शनिवार से 108 छात्र-छात्राएं 108 बार कुल 11664 चक्र सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ अनूप बलूनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिकृष्ण नवानी , राजेंद्र, राकेश, नवीन, जीवन, करनेल, जनार्दन भट्ट, कमल प्रकाश का विशेष सहयोग रहा।