तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

12HREG118 तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

जालौन, 12 अक्टूबर (हि.स.)। गोहन थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके एक पिकअप, पांच भैंस और 6 पड़वों को बरामद किया है। पुलिस ने पशु अधिनियम के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।

बता दें कि पूरा मामला गोहन थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में अपराध की रोकथाम के लिए वांछितो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों आसिफ, अजमद, सद्दाम को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी जानवरों को पिकअप में लादकर कटान के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।