22HSPO5 धर्मशाला में एक साथ मैच का लुत्फ उठा रहे भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता
धर्मशाला, 22 अक्टूबर (हि.स.) । धर्मशाला में भारत न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच का लुत्फ लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई बड़ो हस्तियां मौजूद हैं। वहीं इनके अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह और आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल भी मैच का मजा ले रहे हैं। खास बात यह है कि राजनीति में भले ही यह एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हों लेकिन खेल के इस कुम्भ में सभी एक साथ बैठकर इस बड़े मुकाबले का आनंद ले रहे हैं। वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी इस मैच को देखने के लिए धर्मशाला पंहुचे हैं।
वही इससे पूर्व दिन में दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पंहुचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।