कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए ऋषिकेश मंडल में पांच ब्लॉक और आठ मंडलों का गठन किए जाने का लिया निर्णय

12HREG96 कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए ऋषिकेश मंडल में पांच ब्लॉक और आठ मंडलों का गठन किए जाने का लिया निर्णय

ऋषिकेश,12 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए ऋषिकेश मंडल में पांच ब्लॉक और आठ मंडलों का गठन किए जाने का निर्णय लिया।

गुरुवार को ऋषिकेश महानगर कांग्रेसजनों की एक बैठक कांग्रेस भवन रेलवे रोड कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने करते हुए बताया कि महानगर कांग्रेस ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत 5 ब्लॉक, व 8 मण्डल का गठन किया जाना है ।

महानगर कांग्रेस ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट व वरिष्ठ नेता सुधीर राय ने कहा कि संगठन की मज़बूती को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है, उसका हम स्वागत करते हैं । शीघ्र ही धरातल पर उतरा जाएगा, ऋषिकेश महानगर क्षेत्र अंतर्गत 8 से 10 वार्डों के लगभग या 20 बूथ पर एक ब्लॉक का गठन किया जाना है और 4 से 5 वार्ड को मिलाकर एक मंडल का गठन किया जाना है ,ताकि आमजन को कांग्रेस की विचार धारा से जोड़ने का काम किया जा सके, । जल्द ही प्रदेश नेतृत्व से सहमति बनाकर एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी, और निष्ठावान कार्यकर्ता को वरीयता दी जाएंगी।

इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, चंदन पंवार, विनय सारस्वत, सुधीर राय, अरविंद जैन, शलेंद्र बिष्ट, गजेंद्र विक्रम शाही, उमा ओबेरॉय, कमलेश शर्मा,सरोज देवराडी, विजेंद्र कुमार गौड़, प्रदीप चंदा, विक्रम भंडारी, सिंहराज पोसवाल , रुकम पोखरियाल, मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, मुकेश कुमार जाटव , सावित्री देवी सुभाष जखमोला, राम कुमार बतालिया, वीर विक्रम सिंह पुंडीर , सूरज बिश्नोई, गौरव अग्रवाल, कमल बनर्जी, पारुल, आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।