अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया कांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

12HREG76 अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया कांड के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

लखनऊ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को देवरिया जनपद के दौरे पर पहुंचेंगे। जहां वे ग्राम फतेहपुर में मृतक सदस्यों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक प्रकट करेंगे। वहीं प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर पीड़ितों से जानकारी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते संघर्ष हो गया था। इस घटना में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष से एक सदस्य की मौत हो गई थी। घटना को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई थी।