11HREG181 राजगढ़ः पिकअप से दो लाख से अधिक का अवैध डीजल जब्त, आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़,11 अक्टूबर (हि.स.)। बोड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पचोर रोड़ स्थित साहेब बंदगी आश्रम के समीप से घेराबंदी कर पिकअप लोडिंग वाहनसे डीजल से भरे ड्रम बरामद किए हैं, जिसकी कुल कीमत दो लाख 35 हजार रुपये बताई गई है वहीं मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि बोड़ा-पचोर रोड़ स्थित साहेब बंदगी आश्रम के सामने से मंगलवार की रात घेराबंदी कर पिकअप लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 09 सीजी 8067 को पकड़ा, वाहन से ड्रम में रखा दो हजार 500 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी कीमत दो लाख 35 हजार रुपये है वहीं मौके से ताहिर (38) पुत्र कमरुद्दीन मेवाती निवासी चांदबड़ली को गिरफ्तार किया, जो मार्केटिंग की नीयत से अवैध डीजल का परिवहन कर ले जा रहा था। पुलिस ने मोतीलाल पुत्र किशनलाल गरवाल किसान कल्याण कृृषि विभाग नरसिंहगढ़ की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।