लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन से भरे छह वाहन सीज

12HREG89 लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन से भरे छह वाहन सीज

हरिद्वार,12 अक्टूबर (हि.स.)। नवनियुक्त पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश के बाद लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन से लदे चार डम्पर और दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने सीज कर दिया गया। लक्सर पुलिस की टीम ने भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन से लदे वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस टीम में, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, एएसआई बालाराम जोशी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह आदि शामिल रहे।