दो गैरजमानती वारंटियों को भेजा जेल

13HREG166 दो गैरजमानती वारंटियों को भेजा जेल

नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नगर की तल्लीताल थाना पुलिस ने एनआई एक्ट व मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार दो वारंटियो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

तल्लीताल पुलिस के अनुसार जनपद के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कोर्ट से जारी सम्मनों व वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं फरार वारंटियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। रुपयों के लेन-देन एवं मारपीट व गाली-गलौज से संबंधित प्रकरण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल ने दो वारंटियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके अनुपालन में थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर के नेतृत्व में तल्लीताल थाना पुलिस ने आरोपित आकाश पुत्र सुरेश निवासी तल्लीताल नैनीताल एवं आरोपित सुनील कुमार फौजी पुत्र लसकरी निवासी धोबीघाट तल्लीताल नैनीताल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।