युवा मोर्चा चमोली ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर की मैराथन दौड़

16HREG62 युवा मोर्चा चमोली ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर की मैराथन दौड़

गोपेश्वर, 16 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के जन्मदिन के सुअवसर पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

युवा मोर्चा की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में नगर के युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया गया। इसमें बालक वर्ग में दिगम्बर कुंवर प्रथम, विजय द्वितीय, रोहित तृतीय रहे जबकि बालिका वर्ग में ईशा प्रथम, सरोजनी द्वितीय, निशा तृतीय रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 31सौ, 21सौ, 11सौ रुपये का नगद पुरस्कार दोनों वर्गों में दिया गया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नंदन बिष्ट, संदीप रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर रावत, महामंत्री कुलदीप नेगी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महामंत्री दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।