14HREG50 विश्वकर्मा पूजा चैरिटेबल ट्रस्ट 17 सितम्बर को चंदेश्वर नगर में करेगा 37वां विश्वकर्मा दिवस
-भोजपुरी की मशहूर गायिका निशा दुबे देगी प्रस्तुति
ऋषिकेश, 14 सितम्बर (हि.स.)। विश्वकर्मा पूजा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट 17 सितम्बर को चंदेश्वर नगर में 37वां श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम के साथ मनाएगा। इसकी तैयारी समिति ने प्रारंभ कर दी है।
गुरुवार को समिति के अध्यक्ष शंभू पासवान ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बताया कि आगामी 17 सितंबर की सुबह पहले विश्वकर्मा भगवान की भव्य पूजा आयोजित की जाएगी। उसके बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन है, जिसका इस बार सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर चंदेश्वर नगर में भोजपुरी की मशहूर गायक ,गायिका और अभिनेत्री निशा दुबे, विनय मिश्रा एवं चंद्रेश सिंह मुकुल,सुर संग्राम विजेता, महुआ चैनल शेषनाथ ओझा, नीलम पांडे और उनके साथी गायक और कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गढ़वाली लोकगीत की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहरी विकास कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे।
पत्रकार वार्ता में शंभू पासवान, लाल बाबू ठेकेदार ,अनिल कुशवाहा, सुरेश ठेकेदार, राजेश ठेकेदार, मदन शाह, विनोद ठेकेदार ,अशोक सिंह, हरेंद्र यादव, रमेश शाह , विजय शंकर राजभर ,राकेश राजभर, निरंजन कुशवाहा ,फजल ठेकेदार दिलीप पटेल आदि शामिल थे।