17HREG125 जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विधायक ने किया आयुष्मान भव पखवाड़ा का शुभारंभ
उत्तरकाशी,17 सितम्बर (हि.स.)। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रविवार को विधायक सुरेश चौहान एवं जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला ने रिबन काटकर आयुष्मान भव पखवाड़ा का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक चौहान ने बताया कि पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी वितरण के साथ-साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं आम नागरिकों को मुहैया करायी जायेंगी। विधायक ने सभी नागरिकों से अपील की कि पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लें और स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हों।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, उत्तरकाशी के सदस्यों एवं महाविद्यालय के अनेक संगठन के छात्र-छात्राओं ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण तथा रक्तदान करने को बढ़ चढ़कर भाग लिया। उक्त पखवाड़ा के शुभारंभ पर 104 लोगों ने रक्तदान को ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया।
पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरसीएस पंवार ने बताया कि आयुष्मान भव अभियान के अन्तर्गत जनपद में 31 दिसम्बर, 2023 तक ‘‘आयुष्मान आपके द्वार’’ कार्यक्रम संचालित किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, डॉ. बीएस रावत, डॉ. पीएस पोखरियाल, डॉ. अदिति बिष्ट, लोकेन्द्र बिष्ट, सुधा गुप्ता, हरदेव राणा, अनिल बिष्ट, वरिष्ठ तकनीश्यिन, मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।