16HREG229 भाजपा ने सीएम धामी के जन्म दिवस को युवा दिवस को रूप में मनाया
पार्टी जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र विधायक में कार्यकर्ताओं के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में किया पूजा और हवन
उतरकाशी, 16 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में में मनाया। जिला मुख्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने सीएम धामी के दीर्घायु के लिए बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ में रुद्राभिषेक,पूजा -अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।
उधर पार्टी उत्तरकाशी जनपद के सभी मण्डल मुख्यालयों में फल, मिठाई एवं पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिला चिकित्सालय में फल व दवा वितरण कर यहां उपचार ले रहे विभिन्न गांव के व्यक्तियों से उनका हाल-चाल जाना महिला मोर्चा ने शाम चार बजे मंदिरों में भजन कीर्तन, हनुमान मंदिर उत्तरकाशी में हनुमान चालीसा का पाठ और 48 दीपक जलाने आदि कार्यक्रम हुए।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं ।
जिला अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र राणा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन को धूमधाम से युवा दिवस के रूप में मनाया। नकल निरोधक कानून लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भर्ती प्रक्रिया से नकल माफियाओं का समूल नाश करने का काम किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह , पंडित रघुवीर नैथानी, राजीव बहुगुणा, भाजपा नेता विजय संतरी सहित भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह गंगाडी मौजूद रहे।