नशे की सौदागर आरोपित महिला को शिवपुरी कैंप से गिरफ्तार

16HREG82 नशे की सौदागर आरोपित महिला को शिवपुरी कैंप से गिरफ्तार

ऋषिकेश, 16 सितंबर (हि.स.)। ऋषिकेश पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में फरार नशे की सौदागर आरोपित महिला को शिवपुरी कैंप से गिरफ्तार कर लिया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि 14 सितंबर को भैरव मंदिर के पीछे ऋषिकेश से एक विधि विवादित किशोरी को स्मैक के साथ पुलिस संरक्षण में लिया गया था। उसने बताया गया था कि स्मैक उसे रेखा साहनी देती है और इसकी बिक्री करवाती है। इसके पश्चात रेखा साहनी को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत उक्त अभियोग में वांछित किया गया था। इसके बाद से ही आरोपित अपने आवास से फरार थी।

पांडे ने यह भी बताया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं।