18HREG368 नागरिकों के विरोध के बावजूद ऋषिकेश निगम और जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य किया शुरू
-निर्माण कार्य का विरोध कर रहे लगभग 70 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
ऋषिकेश, 18 सितम्बर (हि.स.) । नगर निगम द्वारा लाल पानी बीट में प्रस्तावित ट्रेचिंग ग्राउंड पर लगाए जाने वाले प्लांट का स्थानीय नागरिकों किए के जा रहे विरोध के बावजूद कार्य स्थल पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग 70 लोगों को अपनी हिरासत में भी ले लिया है।
सोमवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की पूर्व में की गई तैयारी के दौरान लाल पानी बीट में प्रस्तावित 10 हेक्टेयर भूमि पर ट्रेचिंग ग्राउंड की भूमि पर बनने वाले कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर पिछले एक वर्षों से स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे, जबकि एनजीटी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और निगम सहित जिला प्रशासन को तत्काल समस्या का समाधान करते हुए कूडा निस्तारण प्लांट लगाए जाने के लिए निर्देशित किया था। इसके चलते आज भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम के अधिकारी एडीएम रामजी शरण, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, नगर निगम आयुक्त राहुल गोयल, एसएनए रमेश रावत, ऋषिकेश कोतवाल खुशीराम पांडे के नेतृत्व में कई थानों का पुलिस बल मौजूद था।
इस बीच सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का नारेबाजी करते हुए विरोध करने लगे। इस बीच कुछ लोग जेसीबी के आगे आ गए, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और निगम ने अधि ग्रहण की गई भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।