07HREG77 माउंट थेलू के लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ
देहरादून, 07 सितम्बर (हि.स.)। एनसीसी महानिदेशालय दिल्ली द्वारा उत्तरकाशी में माउंट थेलू के लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षण अभियान माउंट थेलू प्रारंभ किया गया है। गुरुवार को यह जानकारी रक्षा विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 24 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं, जिसमें 12 सीनियर डिवीजन लड़के और 12 सीनियर डिवीजन लड़कियां शामिल हैं। टीम का नेतृत्व आर्मी मेडलिस्ट कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं, जो खुद एक पर्वतारोही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नेहरू पर्वतीय प्रशिक्षण संस्थान उत्तरकाशी की टीम ने कड़ी मेहनत की है। इस अभियान का उद्देश्य कैडेटों में साहसिक गतिविधि की भावना जागृत करना है। 08 सितंबर को टीम हर्षिल से भोजबासा और आगे माउंट थेलू तक मार्च कर रही है जो 6002 मीटर ऊंचा पर्वत है।