गायब हुए विकास विभाग के कर्मी बहुगुणा हरिद्वार में मिले

18HREG188 गायब हुए विकास विभाग के कर्मी बहुगुणा हरिद्वार में मिले

-कर्मचारी बहुगुणा के लापता होने पर कर्मचारी बोले काम का प्रेशर कर रहा मजबूर

नई टिहरी, 18 सितंबर (हि.स.)। विकास विभाग में कार्यरत कनिष्क सहायक शांति स्वरूप बहुगुणा बीती देर शाम से कहीं गायब हो थे। इस मामले में उनकी पत्नी दीप माला ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सुबह से तलाश में जुटी पुलिस ने बहुगुणा को हरिद्वार में बरामद कर लिया है। कर्मचारियों ने मामले में डीएम को पत्र लिखकर अधिकारियों के काम के प्रेशर को इसका कारण बताया था।

नई टिहरी के एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास विभाग से कर्मचारी शांति स्वरूप बहुगुणा के गायब होने की गुमशुदगी पत्नी दीपमाला की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस तत्परता तलाश में जुट गई है। कर्मचारी मोबाइल साथ में नहीं ले गया है। इसलिए लोकेशन नहीं मिल पा रही थी, लेकिन पुलिस ने तलाश को जारी रखते हुए बहुगुणा को हरिद्वार में बरामद कर लिया है।

कर्मचारी के गायब होने को लेकर सीडीओ मनीष कुमार का कहना है कि बीती देर शाम को लगभग नौ बजे उन्हें इसकी जानकारी मिली है। तभी से विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तलाश में जुटे थे। अब बहुगुणा मिल गये हैं। बीती शाम को घरेलू झगड़े के कारण चले गये थे। कार्यालय में काम का प्रेशर और अधिकारियों के उत्पीड़न की बात को नकारते हुए सीडीओ ने कहा कि इस तरह की कोई बात आजतक सामने नहीं आई है। कार्यालयों में सभी लोग समन्वय से बेहतर काम करते हैं।

दूसरी ओर इस मामले में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होने के बाद डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विकास विभाग में कर्मचारियों पर काम अत्यधिक प्रेशर डालने के साथ ही देर रात तक काम करवाया जा रहा है। इसका परिणाम रहा कि इससे उत्पीड़ित होकर कर्मचारी गायब हुआ है। काम के प्रेशर के कारण इस कर्मचारी के घर में झगड़ा भी बना रहता था। ग्राम्य विकास विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सचिव विनोद डबराल का कहना है कि परिजनों के अनुसार कर्मचारी काम के प्रेशर के चलते परेशान था, जिससे घर में भी झगड़ा आम था।

डीएम को ज्ञापन सौंपने वाले कर्मचारियों में कुलदीप रावत, खेमराज शाह, पुष्पा बडोनी, अशोक कुमार, अंकित पाल, अनूप सिंह नेगी, योगेश, आलोक सिंह, स्वाति, अनिल उनियाल, रविंद्र सिंह, मधुबाला आदि शामिल रहे।