लायंस क्लब ने की युवती के विवाह को नकद और घरेलू सामान की सहायता

13HREG69 लायंस क्लब ने की युवती के विवाह को नकद और घरेलू सामान की सहायता

ऋषिकेश,13 सितम्बर( हि.स.)। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने एक युवती के विवाह के लिए नकद और घरेलू सामान देकर सहायता की।

बुधवार को क्लब के संस्थापक ललित मोहन मिश्र और अध्यक्ष विकास ग्रोवर ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक महिला ने एक युवती की शादी हेतु सहायता मांगी थी। इसी परिप्रेक्ष्य में क्लब ने युवती को नकद आर्थिक सहायता, एक अलमारी, साड़ी -सूट ,पाजेब तथा एक कंबल भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सहायता का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र , अध्यक्ष विकास ग्रोवर ,महेश किंगर , विनोद बिष्ट , विनीत चावला ,रजत भोला कृष्णा कालरा आदि उपस्थित रहे।