12HREG66 भाजपा में सभी जाति-धर्मों का सम्मान : डा. प्रदीप
-वेद मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चे की बैठक का हुआ आयोजन
हरिद्वार, 12 सितंबर (हि.स.)। वेद मंदिर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारे जीवन में संगठन का महत्वपूर्ण योगदान है। ओबीसी की सभी जातियों को भारतीय जनता पार्टी में सम्मान देने का काम किया गया है। हम सभी समाजों को साथ लेकर के चलने का काम कर रहे हैं।
डा. प्रदीप ने कहा जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझता वह जीवन में कुछ भी करने में सक्षम नहीं होता, समय का महत्व हमारे लिए बहुत आवश्यक है। सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस लेनी चाहिए। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। चुनाव को जिताने के लिए एक एक कार्यकर्ता को अपनी ताकत का प्रयोग संगठन के हित में करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व काम करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में जी-20 का आयोजन हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता करने का गौरव भारत को हासिल हुआ है, जिससे भारत की शान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है।
आगामी समय में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को एड़ी चोटी तक का जोर लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पवनदीप कुमार, मोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य गिरी, रवि कश्यप, जिला मंत्री विपिन चौधरी, रविन्द्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नाथीराम सैनी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम सिंह रोड, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष चौधरी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, सुधीर कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य आजादवीर, बबिता योगाचार्य,आकाश दत्त आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।