पुलिस ने चलाया किरायेदार सत्यापन अभियान, 30 संदिग्धों को लिया हिरासत में

10HREG73 पुलिस ने चलाया किरायेदार सत्यापन अभियान, 30 संदिग्धों को लिया हिरासत में

-39 मकान मालिकों के काटे तीन लाख नब्बे हजार के चालान

हरिद्वार, 10 सितंबर (हि.स.)। एसएसपी के निर्देश पर थाना भगवानपुर क्षेत्र में बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी, मजदूर, फड़, किरायेदार ठेली वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापान अभियान चलाया गया।ं उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

सत्यापन अभियान क्षेत्र के ग्राम चौल्ली शाहबुद्दीनपुर, प्रताप कालोनी (शाहपुर) में चालया गया। इस दौरान बिना सत्यापन किराएदारों को रखे जाने पर पुलिस ने 39 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे और तीन लाख नब्बे हजार रुपये के चालान किए। सत्यापन के दौरान पुलिस ने 30 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया।