बाइक चोर गिरफ्तार

10HREG72 बाइक चोर गिरफ्तार

हरिद्वार, 10 सितंबर (हि.स.)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपित को घटना के 24 घंटे के भीतर की गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजपुर कला लक्सर निवासी रवि शंकर पुत्र खड़क सिंह ने बीते रोज ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक से बाइक चोरी होने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपित कुलदीप पुत्र कमल सिंह निवासी निकट रविदास मंदिर मोहल्ला खालसा मंगलौर को ट्रांसपोर्ट नगर गेट नं. 1 के अन्दर चौराहे से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।