मकान से चोरी करने वाले दो गिरफ्त में

10HREG74 मकान से चोरी करने वाले दो गिरफ्त में

हरिद्वार, 10 सितंबर (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकान से चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए चोरी का सारा सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है।

ज्वालापुर के अहबावनगर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा 7 सितम्बर को सोने-चांदी के गहने और 02 मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आज बाल मंदिर स्कूल ज्वालापुर के निकट स्थित तिराहे से चोरी के समान के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम संजय पुत्र स्व. ध्यान सिंह निवासी मंडावर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर व कुलदीप पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम हिरण खेड़ा थाना लक्सर हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर बताया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है।