17HREG200 प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ध्रुव चैरिटेबल हॉस्पिटल ने लगाया रक्तदान शिविर
हरिद्वार,17 सितम्बर (हि.स.)। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल, श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष दत्त के द्वारा किया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई, जबकि रक्तदान शिविर में 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और आज 32 लोगों ने रक्त दान किया।
हॉस्पिटल के प्रबंधक बाबा देवदास महाराज ने बताया कि हाॅस्पिटल के संचालक बाबा बालकदास महाराज की प्रेरणा से भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर ब्लड बैंक , हरिद्वार के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें आस पास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। शिविर में 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
शिविर को सफल बनाने में देवदास महाराज , डॉक्टर शेखर कुशवाहा , डॉक्टर इसरार अहमद, डॉक्टर नरेश सिंह, डॉक्टर नितिन, डॉक्टर संजीव तोमर, डॉ. बृज बिहारी शर्मा, डॉक्टर अक्षय चौहान, डॉक्टर चेतना चौहान, सीताराम , प्रशांत कुमार, सुशांत कुमार, नीरज और समस्त नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।