वार्ड 27 झंडा में दस मशीनों से कराई गई सघन फॉगिंग

07HREG94 वार्ड 27 झंडा में दस मशीनों से कराई गई सघन फॉगिंग

देहरादून, 7 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम डेंगू महामारी के प्रति काफी सचेत है। महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर नगर निगम ने डेंगू के विरुद्ध संपूर्ण वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया। इस अभियान में झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार सब्जी मंडी, मन्नुगंज, मालियन मोहल्ला, नेताजी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट आदि क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने पहुंचकर बड़े स्तर पर फॉगिंग को सुनिश्चित किया गया।

नगर निगम लगातार फागिंग एवं जागरुकता अभियानों का संचार जनहित में कर रहा है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी नागरिकों से निवेदन किया की घर में गमलों में या किसी बाल्टी इत्यादि पर पानी एकत्रित न होने दें व समय-समय पर जांच कर हम डेंगू के विरुद्ध अपनी सुरक्षा को और मजबूत कर सकते हैं। इस अभियान के दौरान नगर निगम के उप नगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल, भाजपा के मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अक्षत जैन, आदेश गुप्ता, सफाई नायक राजेश कुमार, कपिल, कर्मवीर, अजमेर सहित नगर निगम के पर्यावरण मित्र आदि उपस्थित थे।