मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, धामी को दी जन्मदिन की बधाई

16HREG231 मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, धामी को दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून, 16 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने राजभवन में केक काटा और राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया आदि ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।