17HREG109 दिल्ली अंडर 14 फुटबाल टीम में चुनी गईं हरिद्वार की तीन बालिकाएं
हरिद्वार,17 सितम्बर (हि. स.)। जनपद हरिद्वार का नाम रोशन करते हुए ब्राइट फ्यूचर फुटबॉल क्लब जगजीतपुर की तीन बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये बालिका दिल्ली अंडर 14 टीम के लिए चयनित हुई हैं। इस प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का पहला मुकाबला 19 सितम्बर को आंध्र प्रदेश से होगा।
छात्रा सिमरन और शिवान्शी डिवाइन लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगजीतपुर में पढ़ती हैं। जबकि छात्रा निष्ठा गांधी सेंट मैरी स्कूल में अध्ययनरत है। तीनों छात्राओं के अभिभावकों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
फुटबाल कोच वंश शर्मा ने बताया कि तीनों छात्राओं का चयन दिल्ली अंडर-14 बालिका टीम के लिए हुआ है। 22 सदस्य टीम का चयन दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था। कोच वंश शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार की (उत्तराखंड) बेटियां इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।