19HREG368 रीवाः केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने 20 दिव्यांगों को प्रदान की तिपहिया साइकिल
रीवा, 19 अगस्त (हि.स.)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर नवगठित मऊगंज जिले पहुंचे। उन्होंने हनुमना जनपद पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20 दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल प्रदान की। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सात दिव्यांगों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल तथा 13 दिव्यांगों को सामान्य तिपहिया साइकिल प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री ने पुष्पहारों से दिव्यांगों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप पटेल, एसडीएम राजेश मेहता, प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। तिपहिया साइकिलों का वितरण एडिप योजना के तहत एलेम्को कंपनी तथा जिला प्रशासन द्वारा किया गया।