17HREG185 खूबसूरत हुआ सूखाताल का नजारा
नैनीताल, 17 अगस्त (हि.स.)। वर्ष भर सूखी रहकर भी नगर की नैनी झील को सर्वाधिक 77 फीसद तक जल प्रदान करने वाली सूखाताल झील इस वर्ष लंबे समय बाद बारिश के पानी से भर गई है। इसका नजारा काफी खूबसूरत लग रहा है। यहां पर पूर्व की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने सौंदर्यीकरण के कार्य शुरू किए थे, जो फिलहाल रुके हुए हैं।