रीवाः मतदाता जागरूकता के शुभंकर मोहन का किया गया अनावरण

17HREG350 रीवाः मतदाता जागरूकता के शुभंकर मोहन का किया गया अनावरण

रीवा, 17 अगस्त (हि.स.)। जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन के संबंध में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए गुरुवार को रीवा के शुभंकर “मोहन” का अनावरण किया गया। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी एवं रीवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे ने शुभंकर का अनावरण किया। इस अवसर एवं सहायक कलेक्टर सोनाली देव की उपस्थिति रहीं। नोडल अधिकारी डॉ. सोनवणे ने सभी उपस्थित जनों को निर्वाचन शपथ दिलायी। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी हुजूर अनुराग तिवारी व तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।